रक्त को पतला करने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 11:37

यहां हैं खून को पतला करने वाले फूड्स- Here Is The Top Food For Thin Blood:

1. लहसुन-

लहसुन की तासीर गर्म होती है ये शरीर से फ्री रेडिकल्स को कम करने में मददगार है. लहसुन बीपी की समस्या दूर करने और खून के प्लेटलेट्स की संख्या को बेहतर करने के साथ खून को पतला करने में मददगार है.

2. हल्दी-

हल्दी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. शायद यही कारण है कि हल्दी को स्वाद, सेहत और सुंदरता को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि हल्दी के सेवन से खून को पतला करने में मदद मिल सकती है. जी हां हल्दी में पाए जाने वाले गुण शरीर को इंफ्केशन से बचाने और खून को पतला करने में मदद कर सकते हैं.

3. लाल मिर्च-

मिर्च का सेवन हर घर में खाने के स्वाद और तीखेपन के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि लाल मिर्च के सेवन से खून को पतला करने में मदद मिल सकती है. लाल मिर्च में सैलिसिलेट्स नामक तत्व पाया जाता है, जो बीपी की समस्या को ठीक करने में मदद कर सकता है.

4. अदरक-

सर्दियों के मौसम में अदरक को चाय में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. अदरक में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. अदरक में सैलिसिलेट नामक रसायन होता है जो ब्लड का थक्का जमने के जोखिम को कम करने और खून को पतला करने में मदद कर सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info